फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडीबीआई : बैंक के ग्राहकों को एक जुलाई से हर साल सिर्फ 20 पन्ने की चेकबुक मिलेगी निशुल्क 

Sat, 12 Jun 2021 12:00 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईडीबीआई बैंक ने एक नोटिस में कहा कि संशोधित शुल्क एक जुलाई, 2021 से लागू हो जाएगा। हालांकि, सबका सेविंग अकाउंट के तहत आने वाले ग्राहकों पर नई व्यवस्था लागू नहीं होगी और उन्हें एक साल में निशुल्क असीमित चेक मिलते रहेंगे।
विज्ञापन
आईडीबीआई बैंक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईडीबीआई बैंक के ग्राहकों को हर साल सिर्फ 20 पन्ने की चेक बुक ही निशुल्क मिलेंगी। उसके बाद प्रत्येक चेक पन्ने के लिए ग्राहकों को पांच रुपये का भुगतान करना होगा। संशोधित शुल्क अगले महीने से लागू होगा।

विज्ञापन


अभी तक बैंक के ग्राहकों को खाता खोलने के पहले साल 60 पन्ने की चेक बुक निशुल्क होती रही है। उसके बाद के वर्षों के लिए बैंक 50 पन्ने की चेकबुक देता है। उसके बाद प्रत्येक चेक के लिए ग्राहक को पांच रुपये का भुगतान करना होता था।

आईडीबीआई बैंक ने एक नोटिस में कहा कि संशोधित शुल्क एक जुलाई, 2021 से लागू हो जाएगा। हालांकि, सबका सेविंग अकाउंट के तहत आने वाले ग्राहकों पर नई व्यवस्था लागू नहीं होगी और उन्हें एक साल में निशुल्क असीमित चेक मिलते रहेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा बैंक ने नकद जमा (होम और नॉन-होम) के लिए मुफ्त सुविधा को अर्द्धशहरी और ग्रामीण शाखाओं में मौजूदा सात और 10 से घटाकर क्रमश: पांच-पांच कर दिया है।

इसी प्रकार सुपरन बचत जमा खातों में भी अर्धशहरी और ग्रामीण इलाकों में निशुल्क लेनदेन को मौजूदा क्रमश 10 और 12 से कम करके प्रत्येक के लिए आठ कर दिया है। बैंक ने और भी कुछ सेवाओं में बदलाव किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें