अगर आप एक ऐसे निवेशक हैं जो नए निवेश की तलाश में हैं, तो लंबी अवधि में पैसा बनाते हुए अस्थिर दौर से बाहर निकलने के लिए हाइब्रिड फंड एक बेहतर तरीका हो सकता है। एक ही पोर्टफोलियो में विविध परिसंपत्ति वर्गों को मिलाकर, हाइब्रिड फंड सर्वश्रेष्ठ रिटर्न देते हैं। यह फंड खुदरा निवेशकों के लिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये विविधीकरण की भी सुविधा देते हैं। हाइब्रिड की रणनीतियां विभिन्न प्रकार के निवेशकों को पूरा करने की क्षमता रखती है। हाइब्रिड क्षेत्र में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड अग्रणी रहा है। इस फंड ने सभी श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन किया है।
न्यूनतम 65 फीसदी तक इक्विटी में निवेश
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल की अग्रेसिव हाइब्रिड फंड स्कीम कम से कम 65 फीसदी इक्विटी में और 20-35 फीसदी डेट में निवेश करती है। यह अधिक जोखिम लेने की क्षमता वाले निवेशकों के लिए उपयुक्त है। इसके इक्विटी एवं डेट फंड ने तीन साल में करीब 26 फीसदी चक्रवृद्धि दर से रिटर्न दिया है। पांच साल में 21 फीसदी सीएजीआर रिटर्न दिया है।
- मल्टी एसेट फंड ने पिछले तीन वर्षों में 25 फीसदी और पांच साल की अवधि में 20 फीसदी का रिटर्न दिया है।
बैलेंस्ड एडवांटेज फंड भी बेहतर
इस श्रेणी में बैलेंस्ड एडवांटेज फंड भी बेहतर विकल्प है। यह फंड शेयरों को कम कीमत पर खरीदने और अधिक कीमत पर बेचने में मदद करता है। यह श्रेणी मध्यम जोखिम क्षमता वाले निवेशकों के लिए उपयुक्त है।
- इस फंड ने तीन साल की अवधि में 14 फीसदी सीएजीआर और 5 साल में 13 फीसदी सीएजीआर रिटर्न दिया है।
- कम जोखिम लेने वाले निवेशक इक्विटी सेविंग फंड चुन सकते हैं। इसमें ज्यादातर फंडों ने सालाना 10 फीसदी से कम रिटर्न दिया है।
कई सारे क्षेत्रों में निवेश के अवसर
हाइब्रिड फंड मूलरूप से कई सारे क्षेत्र में निवेश करता है। आप कॉम्बो मील का चयन इसलिए करते हैं क्योंकि उसमें वेरायटी मिलती है। इसी तर्ज पर हाइब्रिड फंड इक्विटी, डेट, सोना, लिक्विड फंड जैसे तमाम निवेश के विकल्प उपलब्ध कराते हैं। इससे निवेशक को लाभ कई तरह से मिलते हैं।