फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Market: एग्जिट पोल नतीजों के दम पर आज झूम सकता है शेयर बाजार, लगातार तीसरी बार सत्ता में आ सकती है सरकार

Mon, 03 Jun 2024 05:52 AM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो

सार

जीडीपी के आंकड़े शुक्रवार को आए थे। शनिवार और रविवार को बाजार बंद था। ऐसे में जीडीपी का असर सोमवार को बाजार पर दिख सकता है।
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : i-stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल में वर्तमान सरकार के तीसरी बार सत्ता में आने के रुझानों के कारण सोमवार को शेयर बाजार में तेजी दिख सकती है। विश्लेषकों के मुताबिक, असली तेजी तो मंगलवार को दिखेगी, लेकिन उसके पहले का ट्रेलर एक दिन पूर्व दिख सकता है।

विज्ञापन


इस हफ्ते में बाजार के लिए तीन महत्वपूर्ण कारक हैं। एग्जिट पोल के अलावा शुक्रवार को आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजे आएंगे। हालांकि, इस बार भी रेपो दर में बदलाव नहीं होने की उम्मीद है। तीसरा कारक 2023-24 और चौथी तिमाही में जीडीपी की मजबूत वृद्धि रही है।

जीडीपी के आंकड़े शुक्रवार को आए थे। शनिवार और रविवार को बाजार बंद था। ऐसे में जीडीपी का असर सोमवार को बाजार पर दिख सकता है। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के रिसर्च प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, एग्जिट पोल के आधार पर बाजार में तेजी दिख सकती है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 350 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं। हालांकि, वास्तविक परिणाम इससे अलग हो सकते हैं। इससे आश्चर्य की स्थिति पैदा हो सकती है।
विज्ञापन


25,586 करोड़ निकाले एफपीआई ने बाजार से 

  • विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक यानी एफपीआई ने इस महीने अब तक शेयर बाजार से 25,586 करोड़ रुपये निकाले हैं। विश्लेषकों के मुताबिक, चुनाव नतीजों को लेकर अनिश्चितता और चीन के बाजारों के बेहतर प्रदर्शन से ऐसा हुआ है।
  •  आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने अप्रैल में 8,700 करोड़ रुपये की निकासी की थी।
  •  मार्च में 35,098 करोड़ रुपये और फरवरी में 1,539 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की थी।
  •   इससे पहले जनवरी में 25,743 करोड़ रुपये की निकासी की थी।


अमेरिका और चीन के आर्थिक आंकड़ों पर भी रहेगी नजर
मीणा के मुताबिक, विदेशी निवेशकों के रुझान भी देखने होंगे। इस महीने उन्होंने भारतीय शेयर बाजार से जमकर पैसे निकाले हैं। इसके अलावा, वैश्विक मोर्चे पर अमेरिका और चीन के व्यापक आर्थिक आंकड़े भी बाजार की भावनाओं को प्रभावित कर सकते हैं। चुनाव के अंतिम परिणाम यदि एग्जिट पोल के अनुरूप रहे तो मंगलवार को बाजार में तेजी बनी रहेगी। 

गिरावट में कर सकते हैं खरीदी
नंदा,मास्टर कैपिटल सर्विसेस के वरिष्ठ वीप अरविंदर सिंह कहते हैं कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों के नतीजों के दौरान बाजार ने शुरुआती घंटों में अच्छी तेजी दिखाई। हालांकि, बाद में सारी बढ़त गायब हो गई। चूंकि बाजार की धारणा तेजी की है इसलिए किसी भी गिरावट के साथ ताजा खरीदारी की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें