फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स में दिखी 50 अंकों की तेजी, हल्की गिरावट के साथ खुला रुपया

Tue, 20 Jun 2017 10:05 AM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन
शेयर मार्केट में हफ्ते के दूसरे दिन तेजी देखी गई और यह 50 अंकों की मजबूती के साथ 31364 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में बढ़त देखने को मिली है, लेकिन यह सोमवार के मुकाबले काफी कम है। रुपये में भी कमजोर शुरुआत देखने को मिली। 
विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के मिडकैप और स्मॉलकैप में इंडेक्स में भी अच्छी शुरुआत देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी तक बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.1 फीसदी की मामूली बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.25 फीसदी तक बढ़ा है।

ऑटो, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और पावर शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी 0.1 फीसदी तक गिरकर 23,722 के स्तर पर नजर आ रहा है। पीएसयू बैंक और रियल्टी बिकवाली आई है। एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 12 अंक की तेजी के साथ 9669 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन


रुपये की शुरुआत हल्की कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे की गिरावट के साथ 64.48 के स्तर पर खुला है। वहीं, सोमवार के कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 64.42 पर बंद हुआ था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें