आज से दो दिनों के लिए जीएसटी काउंसिल की एक अहम बैठक गुवाहाटी में शुरू हो गई है। इस बैठक को अहम इसलिए माना जा रहा है क्योंकि कई सर्विस और वस्तुओं पर काउंसिल जीएसटी को घटा सकती है।
इनकी संख्या 160 के करीब है। 1जुलाई से लागू हुए गुड्स एंड सर्विस टैक्स में पहली बार ऐसा होना जा रहा है, जब इतनी बड़ी संख्या में वस्तुओं और सर्विस पर टैक्स को 10 फीसदी तक कम किया जाएगा।
एसी रेस्टोरेंट में खाना हो सकता है सस्ता
सोमवार से जब आप किसी एसी रेस्टोरेंट में खाना खाने जाएंगे, तो शायद आपको कम बिल देना पड़े। खाने के बिल पर आपको 18 फीसदी टैक्स की बजाए 12 फीसदी टैक्स देना होगा, जिससे बिल में सीधे-सीधे 6 फीसदी की बचत होगी।
पढ़ें- बदल सकते हैं जीएसटी रिटर्न भरने के नियम, इस हफ्ते काउंसिल लेगा फैसला
इनके भी घट सकते हैं दाम
जीएसटी काउंसिल एसी रेस्टोरेंट के अलावा जिन गुड्स पर लगने वाले टैक्स को कम कर सकते हैं, उनमें हाथ से बना फर्नीचर, शैम्पू और प्लास्टिक से बने अन्य सामान शामिल हैं। इन पर अभी 18 फीसदी टैक्स लगता है, जिसको घटा कर के 12 फीसदी किया जा सकता है।
इससे लोगों को काफी फायदा होगा, क्योंकि इनको ज्यादातर लोग हमेशा प्रयोग करते हैं। पहले इन्हें लक्जरी आइटम में शामिल किया गया था।