फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी से सरकार की मौज, टैक्स कलेक्शन से मिला मोटा खजाना

Tue, 04 Apr 2017 02:12 PM IST
amarujala.com, Submitted By : अनंत पालीवाल
विज्ञापन
income tax department
विज्ञापन
केंद्र सरकार को वित्त वर्ष 2016-17 में टैक्स कलेक्शन से 17 लाख करोड़ से ज्यादा की कमाई हुई है। सरकार ने पिछले वित्त वर्ष में जो आंकड़ा तय किया था, उसके हिसाब से यह कलेक्शन 18 फीसदी  ज्यादा हुआ है। इससे नोटबंदी के बाद टैक्स कलेक्शन में कमी के अनुमान बिलकुल निराधार साबित हो गए हैं। 
विज्ञापन


नोटबंदी से अर्थव्यवस्था पर नहीं पड़ा असर

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, 2016-17 में 17.10 लाख करोड़ की आय डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स कलेक्शन से हुई है। सरकार ने पहले इसका टारगेट 16.97 लाख करोड़ रुपये रखा था। सरकार को डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन से 8.47 लाख करोड़ रुपये की कमाई होने की उम्मीद है, जिसमें पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 14.2 फिसदी  की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इनडायरेक्ट टैक्स कलेक्शन जिसमें एकसाइज, सर्विस टैक्स और कस्टम शामिल होता है, वो 8.63 लाख करोड़ रहा जो कि 2015-16 के मुकाबले 22 फीसदी ज्यादा है।  सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, टैक्स कलेक्शन में इतनी बढ़ोतरी ने नोटबंदी के असर को भी काफी झूठला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायरेक्ट टैक्स में ऐसे दिखी बढ़ोतरी

टैक्स - फोटो : Demo
डायरेक्ट टैक्स में कारपोरेट टैक्स और पर्सनल इनकम टैक्स शामिल होता है। कारपोरेट टैक्स में 13.1 फीसदी तो पर्सनल इनकम टैक्स में 18.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रिफंड करने के बाद यह आंकड़ा क्रमशः 6.7 और 21 फीसदी रहा। पिछले वित्त वर्ष में  सरकार ने 1.62 लाख करोड़ रुपये का रिफंड दिया था।

इनडायरेक्ट टैक्स में ऐसे दिखी बढ़ोतरी

इनडायरेक्ट टैक्स में सरकार को अपरोक्ष रुप से कमाई होती है। इसमें सेंट्रल एक्साइज, सर्विस टैक्स और कस्टम में रिकॉर्ड कमाई हुई है। एक्साइज के जरिए सरकार को पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 3.83 लाख करोड़ रुपये रही जो 33.9 फीसदी ज्यादा रही।

सर्विस टैक्स में भी 20.2 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई और यह पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 2.54 लाख करोड़ रहा। कस्टम से भी सरकार को 2.26 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई जो कि 7.4 फीसदी ज्यादा है।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें