फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत देने की तैयारी में सरकार, 16 करोड़ परिवारों को मिलेगा लाभ 

Tue, 04 Jun 2019 01:47 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार देश के 16.3 करोड़ अतिरिक्त परिवारों को भी सब्सिडी पर चीनी मुहैया कराने की तैयारी में है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के जरिये इन परिवारों को 1 किलोग्राम चीनी सब्सिडी दर पर उपलब्ध कराई जाएगी। इस कदम के जरिये सरकार मानसून से पहले देश में मौजूद चीनी के बफर स्टॉक को भी खपाना चाहती है। 
विज्ञापन




सूत्रों का कहना है कि खाद्य मंत्रालय ने नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में सब्सिडी युक्त चीनी उपलब्ध कराने के दायरे को बढ़ाने की सिफारिश की थी। इस पर कैबिनेट ने मंत्रालय से पीडीएस के तहत अतिरिक्त खाद्य पदार्थों के वितरण को लेकर प्रस्ताव मांगा है। पीडीएस के तहत अतिरिक्त खाद्य पदार्थों का वितरण भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की ओर से किया जाता है।

एफसीआई इसमें से कई अनाज को खुले में भी रखता है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 जून को केरल में मानसून आने की संभावना है। ऐसे में एफसीआई इन अनाजों को जल्द खपाने की तैयारी में है। हालांकि, कारोबारी एफसीआई से उच्च दरों पर अनाज खरीद करने से बच रहे हैं, क्योंकि उन्हें खुले बाजार में सस्ती दरों पर मिल रहा है। 

सब्सिडी वाली चीनी 13.5 रुपये भाव

विज्ञापन

वर्तमान में सरकार अंत्योदय अन्न योजना के तहत करीब 2.5 करोड़ परिवारों को सब्सिडी युक्त चीनी 13.5 रुपये किलो के भाव उपलब्ध करा रही है। अगर इस दायरे में 16.29 करोड़ लाभार्थियों को और शामिल किया गया तो सरकारी खजाने पर 4,727 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। मंत्रालय चीनी के अलावा अन्य अनाज का वितरण भी 1 से 2 किलोग्राम बढ़ाने पर विचार कर रहा है, जिस पर अभी अंतिम फैसला लिया जाना बाकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें