फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों का बकाया चुकाने को चीनी के दाम दो रुपये बढ़ा सकती है सरकार

Thu, 16 Jul 2020 05:40 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
चीनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गन्ना किसानों का बकाया चुकाने के लिए सरकार जल्द ही चीनी का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दो रुपये बढ़ाकर 33 रुपये प्रति किलोग्राम कर सकती है। गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में मंत्रियों के समूह (जीओएम) ने एमएसपी बढ़ाने की सिफारिश की। 2019-20 तक गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर बकाया 20,000 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, जीओएम ने खाद्य मंत्रालय को एमएसपी बढ़ाने के नीति आयोग के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए कैबिनेट में भेजने का निर्देश दिया है। बैठक में बकाया चुकाने के लिए एमएसपी बढ़ाने के साथ कई अन्य विकल्पों पर भी विचार हुआ।  बैठक में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, खाद्य मंत्री रामविलास पासवान, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें