फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sugar Export: विदेश में 60 लाख टन चीनी बेच सकेंगे निर्यातक, खाद्य मंत्रालय ने दी अनुमति

Sat, 05 Nov 2022 10:51 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

खाद्य मंत्रालय की ओर से मंजूरी मिलने के बाद अब चीनी मिलें खुद या निर्यातकों के माध्यम से विदेशों में चीनी बेच सकते हैं। इसके अलावा मिलें देश की दूसरी मिलों के निर्यात कोटे के साथ अदला-बदली भी कर सकेंगी। 
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य मंत्रालय ने शनिवार को एक अधिसूचना जारी कर जानकारी दी कि सरकार ने कोटा के आधार पर साठ लाख टन चीनी के निर्यात को अनुमति दे दी है। इसके मुताबिक, मंत्रालय ने अगले साल 31 मई 60 लाख टन चीनी के निर्यात की मंजूरी दी है। 

विज्ञापन

इससे पहले की तीन चीनी विपणन सत्रों (मार्केटिंग सेशन) के औसत चीनी उत्पादन का 18.23 प्रतिशत हिस्सा निर्यात कोटे के तौर पर चिह्नित किया गया है। खाद्य मंत्रालय की ओर से मंजूरी मिलने के बाद अब चीनी मिलें खुद या निर्यातकों के माध्यम से विदेशों में चीनी बेच सकते हैं। इसके अलावा मिलें देश की दूसरी मिलों के निर्यात कोटे के साथ अदला-बदली भी कर सकेंगी। 

अधिसूचना के मुताबिक, चीनी के अनियंत्रित निर्यात पर रोक लगाने और घरेलू खपत के लिए लिए वाजिब दर पर चीनी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए सरकार ने एक नवंबर, 2022 से 31 मई, 2023 तक तर्कसंगत सीमा के साथ चीनी निर्यात की अनुमति देने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, चीनी निर्यात कोटा की पहली खेप की मंजूरी सिर्फ मई के आखिर तक के लिए ही दी गई है। उसके बाद निर्याद कोटा तय करने का फैसला घरेलू चीनी उत्पादन को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें