फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Prices: वैश्विक संकेतों से सोना 220 रुपए बढ़कर 80,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर, चांदी स्थिर

Wed, 15 Jan 2025 07:40 PM IST
राहुल कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Prices: बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 220 रुपये बढ़कर 80,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 80,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आइए जानें सर्राफा बाजार का विस्तृत हाल।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 220 रुपये बढ़कर 80,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 80,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी 91,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 220 रुपये बढ़कर 80,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो पिछले कारोबारी सत्र में 80,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

आभूषण विक्रेताओं के बीच मांग बढ़ने से सोने में तेजी

बाजार के जानकारों के अनुसार, स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ताजा मांग और विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के कारण सोने में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, कॉमेक्स सोना वायदा 26.40 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 2,708.70 डॉलर प्रति औंस हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक के कमजोर आंकड़ों के बाद अमेरिकी डॉलर में आई गिरावट से बुधवार को सोने में तेजी आई।’’

अमेरिका में महंगाई की रिपोर्ट पर बाजार की नजर

गांधी ने कहा कि बाजार प्रतिभागियों का ध्यान अब बुधवार अमेरिका में जारी होने वाली वाली उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) रिपोर्ट पर है। उन्होंने कहा कि अगर सीपीआई अनुमान से कम आता है, तो फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल ब्याज दरों में कमी करने की संभावना बढ़ सकती है, और इससे कीमती धातुओं को और अधिक लाभ होगा। एशियाई बाजार में चांदी का वायदा भाव 1.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 30.75 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें