Moody's Report: वैश्विक साख निर्धारण एजेंसी मूडीज ने एशिया प्रशांत क्षेत्र पर अपनी रिपोर्ट में कहा कि वैश्विक और क्षेत्रीय वित्तीय स्थितियों में मामूली सुधार से घरेलू मांग मजबूत हुई है। इसके साथ ही महंगाई में भी नरमी दिख रही है।
साल 2025 में भी भारत की राजकोषीय स्थिति उसकी साख क्षमता को प्रभावित करेगी। मूडीज ने बुधवार को अपनी एक रिपोर्ट में यह बात कही। हालांकि मूडीज ने उम्मीद जताई है कि अमेरिका और चीन के संबंधों में तनाव से भारतीय अर्थव्यवस्था को फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
वैश्विक साख निर्धारण एजेंसी ने एशिया प्रशांत क्षेत्र पर अपनी रिपोर्ट में कहा कि वैश्विक और क्षेत्रीय वित्तीय स्थितियों में मामूली सुधार से घरेलू मांग मजबूत हुई है। इसके साथ ही महंगाई में भी नरमी दिख रही है। मूडीज के अनुसार, अमेरिका की ओर से प्रस्तावित व्यापार प्रतिबंध यदि लागू हुए तो इससे पूरे क्षेत्र में आर्थिक उत्पादन पर असर पड़ेगा।