राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि दुनिया की कंपनियों का चीन से मोहभंग होकर भारत और खासकर उत्तर प्रदेश के आगरा में आना बेहद खुशी की बात है। यहां के युवाओं को इससे रोजगार मिलेगा। आगरा के जूते की धमक दुनिया भर में और बढ़ेगी।
और भी फैक्टरियां आगरा आ सकती हैं: पूरन
आगरा के जूते की चमक पहले से दुनिया भर में है। जूता इंडस्ट्री के दिग्गज चीन के कंपनी के आगरा में आने को शुभ लक्षण मान रहे हैं। आगरा फुटवियर मैन्यूफैक्चरर्स एंड एक्सपोटर्स चैंबर (एफमैक) के अध्यक्ष पूरन डावर का कहना है कि इससे दुनिया में संदेश जाएगा कि जूते की फैक्टरी लगाने के लिए आगरा ही सबसे अच्छी जगह है और भी फैक्टरियां आगरा आ सकती हैं। इससे यहां रोजगार सृजन होगा।
ये पढ़ें- लॉकडाउन: ताजनगरी में कारोबार को नौ हजार करोड़ का झटका, सबसे अधिक नुकसान में जूता उद्योग