फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GDP में गिरावट, जेटली ने मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र को ठहराया जिम्मेदार, 7 फीसदी की जताई उम्मीद

Fri, 01 Sep 2017 05:59 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
Arun Jaitely
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जीएसटी से पहले माल की डिस्टॉकिंग की हड़बड़ाहट को कमजोर विकास दर के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उम्मीद जताई है कि जल्द ही अर्थव्यवस्था 7 फीसदी की रफ्तार पकड़ लेगी। उन्होंने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र के निमभन स्तर पर पहुंच जाने के कारण यह स्थिति बनी है। 
विज्ञापन


Read Also: GDP में भारी गिरावट, जेटली बोले- अर्थव्यवस्था के लिए बेहद चिंता की बात

उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाली तिमाहियों में विश्व अर्थव्यवस्था में सुधार तथा अच्छे मानसून से जीडीपी विकास दर बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि देश यदि हम सालाना विकास लक्ष्य हासिल कर लेते हैं तो विकास दर भी सुधरने लगेगी।

उल्लेखनीय है कि आर्थिक सर्वे में वर्ष 2017-18 के दौरान विकास दर 6.75 फीसदी से बढ़कर 7.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है। उन्होंने कहा कि विश्व अर्थव्यवस्था हमारी सोच से कहीं ज्यादा तेज गति से सुधर रही है और यह एक सकारात्मक संकेत है।
विज्ञापन


राजस्व उगाही भी सकारात्मक नजर आ रही है इसलिए निश्चित रूप से सरकारी निवेश भी बढ़ना चाहिए। वैश्विक अर्थव्यवस्था में तेजी से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रवाह भी जारी रहेगा। वहीं, समग्र रूप से मानसून की अच्छी स्थिति भी अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। 

पहली तिमाही के कमजोर जीडीपी आंकड़े को चिंताजनक बताते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार इस आंकड़े में सुधार लाने के लिए नीतिगत और निवेश स्तर पर बेहतर काम करेगी। समग्र रूप से देखा जाए तो कृषि क्षेत्र का प्रदर्शन सामान्य रहा है

Read Also: किसानों की कर्ज माफी से पड़ेगा देश की GDP पर असर, राज्यों को भुगतना होगा अंजामः आर्थिक सर्वे

जबकि मैन्युफैक्चरिंग विकास दर 3.1 फीसदी से गिरकर 1.6 फीसदी हो जाने के कारण जीडीपी में यह गिरावट आई है। हालांकि सेवा और निवेश क्षेत्र की स्थिति सुधरी है लेकिन जीएसडी के कारण मैन्युफैैक्चरिंग क्षेत्र की विकास दर कमजोर पड़ी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें