फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लिपकार्ट ने अनिवार्य वस्तुओं की आपूर्ति के लिए विशाल मेगा मार्ट संग की साझेदारी

Tue, 19 May 2020 02:29 PM IST
Sneha Baluni बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट (फाइल फोटो)
विज्ञापन

वालमार्ट के स्वामित्व वाली ई-वाणिज्य कंपनी फ्लिपकार्ट ने अनिवार्य वस्तुओं की होम डिलिवरी के लिए विशाल मेगा मार्ट के साथ साझेदारी की है। इसके तहत कंपनी दिल्ली-एनसीआर, बंगलूरू और कोलकाता समेत 26 शहरों में सामान की आपूर्ति करेगी।

विज्ञापन

कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत ग्राहक 365 से अधिक विशाल मेगामार्ट स्टोर पर ऑर्डर कर सकेंगे। फ्लिपकार्ट उन्हें घर पर सामान पहुंचाएगा। फ्लिपकार्ट ने इसके लिए अपने मंच पर अलग से विशाल मेगा मार्ट एसेंशियल करके पेज बनाया है। ग्राहक विशाल के खुद के ब्रांड समेत अन्य ब्रांड के आटा, चावल, तेल, दाल इत्यादि का ऑर्डर कर सकते हैं।


कंपनी की यह सेवा बंगलूरू, हैदराबाद, कोलकाता, दिल्ली-एनसीआर, पटना, गुवाहाटी, अमृतसर, जालंधर, जयपुर और बरेली समेत 26 शहरों में उपलब्ध होगी। कंपनी अगले चार हफ्ते में इस सेवा को 240 शहरों तक बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें