फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी काउंसिल की बैठक: सस्ते घर खरीदने के लिए अभी और करना होगा इंतजार

Wed, 20 Feb 2019 02:29 PM IST
तिवारी अभिषेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

जीएसटी परिषद ने रीयल एस्टेट तथा लॉटरी पर जीएसटी दर में बदलाव के निर्णय को रविवार तक टाल दिया है। परिषद ने जनवरी महीने के लिये कंपनियों को बिक्री का रिटर्न दायर करने की अंतिम तिथि भी शुक्रवार तक बढ़ा दी है।

विज्ञापन


वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जीएसटी परिषद की बुधवार को हुई बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि रिटर्न भरने की भीड़ को देखते हुए जम्मू-कश्मीर को छोट कर सभी राज्यों में इसके लिये अंतिम तिथि 22 फरवरी तक बढ़ा दी गयी है। जम्मू कश्मीर के लिये यह समयसीमा 28 फरवरी तक बढ़ायी गयी है। जीएसटीआर-3बी दायर करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी को समाप्त हो रही है।

जेटली ने निर्माणाधीन घरों पर जीएसटी दर के बारे में कहा कि कुछ राज्यों ने इस बाबत प्रत्यक्ष तौर पर मिल कर पक्ष रखने की बातें की हैं। इस बारे में निर्णय लेने के लिये जीएसटी परिषद की बैठक 24 फरवरी को हो सकती है। जेटली ने कहा कि रीयल एस्टेट और लॉटरी के बारे में चर्चा जारी रहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘आज की बैठक रविवार तक के लिये टाल दी गयी है।’’    (इनपुट: भाषा)
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें