फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फास्टैग से टोल प्लाजा पर आय में 20 फीसदी का इजाफा, लोग हो रहे परेशान

Tue, 04 Feb 2020 01:48 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फास्टैग को अनिवार्य किए जाने के बाद से एनएचएआई की आय में 20 फीसदी का इजाफा हुआ है। इससे टोल प्लाजा पर दबंगई करके वाहन निकालने के मामले भी कम हो गए हैं। जुर्माने के रूप में भी रोजाना तकरीबन एक लाख रुपये वसूला जा रहा है। 
विज्ञापन


आगरा दिल्ली हाईवे पर महुअन टोल प्लाजा पर दो फरवरी को 87245 रुपये का जुर्माना वसूला गया। 69 फीसदी वाहन फास्टैग लेन से गुजारे गए जबकि 29 फीसदी से अधिक कैश लेन से होकर गुजरे। महुअन टोल पर गलत लेन में निकलने के कारण वाहनों से दोगुना टोल वसूला जा रहा है। इसके अलावा पुलिस व अन्य विभागों के कार्ड दिखाकर बगैर टोल चुकाए गुजरने वाले वाहनों की संख्या में कमी दर्ज की गई है।

यही कारण है कि टोल प्लाजा पर आय में 20 फीसदी का इजाफा हो गया है। दबंगई करने के मामले भी कम हो गए हैं। मार्शलों की तैनाती के कारण भी इस पर असर पड़ा है। इसी तरह आगरा दिल्ली हाईवे के श्रीनगर टोल प्लाजा पर 70 फीसदी वाहन फास्टैग से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया है। आगरा जयपुर के कौरई, रायभा टोल प्लाजा पर भी 25 से 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जा रहा है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक मोहम्मद शफी ने बताया कि फास्टैग के कारण जाम की समस्या से निपटने के लिए कर्मचारी बढ़ाए जाएंगे। टोल पर आय में 20 फीसदी की वृद्धि हुई है। 

जाम में फंसे रहने से दिक्कतें
जिन वाहनों के फास्टैग स्टिकर रिचार्ज नहीं होते हैं, टोल प्लाजा पर उन्हें रिजार्च करने की व्यवस्था नहीं है। वहीं कैश लेन पर लाइन में लगे वाहनों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। इससे जाम के हालात बने रहते हैं। कैश लेन पर कर्मचारियों को नहीं बढ़ाया जा रहा है। इसके कारण भी जाम लग रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें