दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। अपनी कंपनी के कर्मचारी से यौन संबंध के बाद बच्चे पैदा करने की खबर हो या ट्विटर कंपनी से साथ विवाद की खबर मीडिया में वे हमेशा ही चर्चा में रहते हैं।
शुक्राणु दान करने का ऑफर मिलने का किया दावा
द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 76 साल के एरोल मस्क ने दावा किया है कि उन्हें एलन मस्क की एक नई पीढ़ी बनाने के लिए शुक्राणु दान करने का ऑफर मिला है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह ऑफर उन्हें कोलंबिया की एक कंपनी मिली है जो चाहती है कि वे उच्च श्रेणी की कोलंबियाई महिलाओं को गर्भवती करने के लिए अपना शुक्राणु दान करें। एरोल मस्क ने यह भी कहा है कि उन्हें कंपनी की तरफ से कहा गया था कि वो स्पर्म के लिए एलन मस्क के पास भला क्यों जाएं, जब एलन मस्क को पैदा करने वाला इंसान ही दुनिया में मौजूद है।
सौतेली बेटी के साथ शारीरिक संबंध होने का किया था खुलासा
सुर्खियां बटोरने के मामले में बीते कुछ दिनों से एलन मस्क के पिता एरोल मस्क भी उन्हीं की राह पर हैं। अपने बयानों के कारण अब वे भी मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। अभी कुछ समय पूर्व ही उन्होंने यह दावा किया था कि उनका सौतेली बेटी के साथ शारीरिक संबंध है और उनकी सौतेली बेटी ने उनके दो बच्चों को भी जन्म दिया है। उनकी बेटी आखिरी बार उनके बच्चे की मां साल 2019 में बनी थीं।
शुक्राणु देने के बदले की गई ये पेशकश
हालांकि, सीनियर मस्क ने यह भी कहा है कि उन्हें उनकी सेवाओं के लिए कोई भुगतान मिलेगा, ऐसा वादा नहीं किया गया था। उन्हें केवल इतना कहा गया था कि अगर वो अपना स्पर्म डोनेट करने के लिए तैयार हो जाते हैं, तो शायद उन्हें कई दूसरी तरह की सुविधाएं दी जाएंगीं।
मस्क पिता ने दिया ये जवाब
एलन मस्क के पिता ने कहा है कि स्पर्म डोनेट करने के बदले उनसे फर्स्ट क्लास की यात्रा और फाइव स्टार होटल में रहने जैसी सुविधाएं देने की पेशकश की गई थी। यह पूछे जाने पर कि क्या वो इन सुविधाओं के बदले अपना स्पर्म डोनेट करने के लिए तैयार होंगे? उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा, 'क्यों नहीं?'
आपको बता दें कि बीते दिनों एलन मस्क के पिता ने अपनी सौतेली बेटी के साथ अपने संबंधों का खुलासा करने के दौरान का था कि इस दुनिया में केवल एक ही चीज है और वह यह है कि हम बच्चे पैदा करते हैं।