फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेचे जाएंगे शत्रु संपत्ति के 3 हजार करोड़ रुपये के शेयर

Fri, 09 Nov 2018 10:08 AM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
रविशंकर प्रसाद - फोटो : ANI
विज्ञापन

सरकार अपने पास शत्रु संपत्ति के तौर पर दर्ज 996 कंपनियों के करीब साढे़ छह करोड़ शेयर बेचेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को बुलाई गई कैबिनेट बैठक में इन शेयरों को बेचने की प्रक्रिया को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन


इन शेयरों की मौजूदा कीमत लगभग 3000 करोड़ रुपये है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि 996 कंपनियों के 20,323  शेयरधारकों के 6,50,75,877 शेयर सरकार के भारत में शत्रु संपत्ति अभिरक्षक (सेपी) के कब्जे में हैं।

इनमें से 588 कंपनियां अभी सक्रिय हैं। इन शेयरों की बिक्री से उगाहे गए धन का इस्तेमाल विकास और सामाजिक कार्यों में होगा। इनकी बिक्री का काम वित्त मंत्रालय के निवेश व पब्लिक एसेट मैनेजमेंट विभाग की देखरेख में किया जाएगा।
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि आजादी के बाद देश छोड़कर पाकिस्तान चले गए लोगों की चल और अचल संपत्ति शत्रु संपत्ति के तहत आती है। इन संपत्तियों के मालिकाना हक का मामला दशकों से लंबित पड़ा था। मौजूदा केंद्र सरकार ने बिल पास कर देश की सभी अचल शत्रु संपत्ति को सरकारी स्वामित्व वाली घोषित कर दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें