फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ बुनियादी ढांचा क्षेत्र के उद्योगों में अगस्त में 8.5 प्रतिशत घटा उत्पादन

Wed, 30 Sep 2020 07:06 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली

सार

  • वाणिज्य मंत्रालय ने बताया... जुलाई के मुकाबले 0.5 फीसदी ज्यादा गिरावट
  • 40 फीसदी हिस्सेदारी है बुनियादी उद्योग की कुल औद्योगिक उत्पादन में
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण और औद्योगिक गतिविधियों में सुस्ती से अगस्त में आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 8.5 फीसदी कम रहा। वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि जुलाई के मुकाबले अगस्त में बुनियादी उद्योगों का प्रदर्शन ज्यादा सुस्त रहा। जुलाई में 8 फीसदी गिरावट रही थी।

विज्ञापन


मंत्रालय के अनुसार, अप्रैल में लॉकडाउन के बाद से अगस्त तक बुनियादी उद्योग की औसत वृद्धि दर (-)17.8 फीसदी रही है। इस दौरान क्रूड ऑयल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, सीमेंट, बिजली और स्टील क्षेत्र में गिरावट रही, जबकि कोयला और उर्वरक क्षेत्र ने वृद्धि दर्ज की है।

देश के कुल औद्योगिक उत्पादन मेें बुनियादी उद्योगों की हिस्सेदारी 40 फीसदी होती है। अप्रैल में लॉकडाउन की वजह से सबसे ज्यादा 37.9 फीसदी गिरावट आई थी। इसके बाद से हर महीने उत्पादन में वृद्धि रही लेकिन अगस्त में एक बार फिर बुनियादी उद्योगों का प्रदर्शन गिरा और जुलाई के मुकाबले गिरावट देखी गई।
विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि देश के औद्योगिक वृद्धि की स्पष्ट तस्वीर अगले महीने समाने आएगी। 29 अक्तूबर को सरकार औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आंकड़े जारी करेगी।

अगस्त का आंकड़ा
क्षेत्र गिरावट
रिफाइनरी उत्पाद 19.1 फीसदी
सीमेंट 14.6 फीसदी
प्राकृतिक गैस 9.5 फीसदी
स्टील 6.3 फीसदी
क्रूड ऑयल 6.3 फीसदी
बिजली 2.7 फीसदी
कोयला 3.6 फीसदी (बढ़त)
उर्वरक 7.3 फीसदी (बढ़त)
विज्ञापन





 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें