फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल ट्रांजेक्शन पर 2 फीसदी छूट देने का फैसला टला, चीनी पर सेस लगाने पर दो हफ्ते में होगा विचार

Sat, 05 May 2018 09:30 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी काउंसिल ने शुक्रवार को हर डिजिटल ट्रांजैक्शन पर कंज्यूमर को 100 रुपए तक इन्सेंटिव देने के प्रस्ताव पर विचार किया। हालांकि इस पर कोई निर्णय नहीं हो सका। शुगर सेस लगाने पर भी कोई फैसला नहीं हुआ। इन पर विचार के लिए दो समितियां बनाई जाएंगी।

विज्ञापन


काउंसिल के अध्यक्ष वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि दो दिन में समितियों का गठन हो जाएगा। शुगर सेस की समिति दो हफ्ते में रिपोर्ट देगी। डिजिटल ट्रांजैक्शन की समिति को अगली बैठक तक सिफारिशें देनी होंगी। काउंसिल की यह 27वीं बैठक थी।  इसके साथ ही चीनी पर सेस लगाने को लेकर के काउंसिल 5 मंत्रियों का अलग से एक समूह का गठन करेगा जो कि  दो हफ्ते में अपनी रिपोर्ट को सौंपेगा।  
 

विज्ञापन

कलेक्शन अच्छा होने पर जताई खुशी

बता दें कि जीएसटी परिषद की यह 27वीं बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई। इस दौरान वित्त मंत्री ने बताया कि जीएसटी के पहले साल में जीएसटी कलेक्शन बहुत अच्छा रहा। उन्होंने जानकारी दी कि जीएसटी परिषद के सभी सदस्यों ने जीएसटी के पहले साल में हुए रेवेन्यू कलेक्शन को लेकर खुशी जताई है। 
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें