एनसीआर में सबसे ज्यादा सक्रिय स्टार्टअप
नीति आयोग के सीईओ ने टाई और जिनोव की संयुक्त रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि देश में दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा सक्रिय स्टार्टअप हैं। वर्ष 2009-2019 तक एनसीआर 7,039 स्टार्टअप के साथ कुल संख्या की 23 फीसदी हिस्सेदारी रखता है। इनका कुल बाजार पूंजीकरण करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये है। इसके बाद बंगलूरू 5,234 स्टार्टअप के साथ दूसरे स्थान पर, मुंबई 3,829 स्टार्टअप के साथ तीसरे और हैदाबाद 1,940 स्टार्टअप के साथ चौथे पायदान पर है।
प्रमुख शहरों में स्टार्टअप की संख्या
दिल्ली-एनसीआर ----7,039
बंगलूरू ---- 5,234
मुंबई ----3,829
हैदाबाद ----1,940
पुणे ----1,593
चेन्नई ----1,520
तीन गुना पूंजी बढ़ाने की क्षमता
टाई के अध्यक्ष राजन आनंदन ने कहा कि एनसीआर मेें सबसे ज्यादा 4,491 स्टार्टअप दिल्ली में, जबकि गुरुग्राम में 1,544 और नोएडा में 1,004 स्टार्टअप हैं। इसके अलावा एक अरब डॉलर से ऊपर की करीब 10 यूनिकॉर्न कंपनियां हैं। दिल्ली-एनसीआर को पर्याप्त सुविधा मिले तो यह जल्द ही दुनिया के शीर्ष पांच स्टार्टअप हब में शामिल हो जाएगा और इसकी कुल पूंजी बढ़कर 23 लाख करोड़ रुपये हो सकती है। यहां फिनटेक, ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक्स, फूड और एनर्जी क्षेत्र के स्टार्टअप के लिए काफी मौके हैं।