फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cryptoqueen: वो हसीन डॉक्टर जिसने क्रिप्टो के नाम पर लगाया 32 हजार करोड़ का चूना, खोजने वाले को मिलेगा एक लाख डॉलर

Sat, 02 Jul 2022 04:14 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एफबीआई ने रुसा इग्नातोवा की जानकारी देने वाले को एक लाख डॉलर इनाम में देने की घोषणा की है। एफबीआई ने रुसा इग्नाटोवा को टॉप मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल किया है। एफबीआई की ओर से कहा गया है कि रुजा इग्नातोवा को पकड़ने में आम जनता भी मदद कर सकती है।
विज्ञापन
क्रिप्टोक्वीन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिप्टोक्वीन के नाम से मशहूर महिला रुजा इग्नातोवा को अमेरिका की जांच एजेंसी ने अपने टॉप मोस्ट वांटेड लोगों की लिस्ट में शामिल कर लिया है। रुजा पर क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर लोगों को 32 हजार करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है। 

विज्ञापन


बुल्गारिया की रहने वाली रुजा इग्नातोवा पेशे से एक डॉक्टर हैं। बाजार में जब बिटक्वॉइन आया तो उससे प्रभावित होकर उन्होंने भी वनक्वॉइन के नाम से अपनी क्रिप्टोकरेंसी लांच कर दी। रुजा की ओर से दावा किया गया कि भविष्य में वनक्वॉइन दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी हो जाएगी और लोग इससे मालामाल हो जाऐंगे। 

रुजा पर फिलहाल धोखाधड़ी के आठ मामले दर्ज हैं। उनपर आरोप है कि रुजा इग्नातोवा की कंपनी ने क्रिप्टोकरेंसी खरीदने के लिए दूसरों को लुभाने के उद्देश्य से एजेंट्स को कमीशन देने की पेशकश की थी। साल 2017 से रुजा का कोई अता-पता नहीं है। खबरों के मुताबिक, उन्होंने बुल्गारिया से ग्रीस की फ्लाइट पकड़ी थी, उसके बाद से उसकी कोई खबर नहीं है। 
विज्ञापन


एफबीआई ने रुसा इग्नातोवा की जानकारी देने वाले को एक लाख डॉलर इनाम में देने की घोषणा की है। एफबीआई ने रुसा इग्नातोवा को टॉप मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल किया है। एफबीआई की ओर से कहा गया है कि रुजा इग्नातोवा को पकड़ने में आम जनता भी मदद कर सकती है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रुजा इग्नातोवा पर वनक्वॉइन क्रिप्टोकरेंसी के जरिए लोगों की कमाई लूटने का आरोप है। बताया जाता है कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी रुजा ने अपने शातिर दिमाग का इस्तेमाल कर लोगों को 32 हजार करोड़ रुपये का चूना लगाया है। 

क्या है वनक्वॉइन क्रिप्टो स्कैम?

वनक्वॉइन क्रिप्टो स्कैम की शुरुआत साल 2016 में हुई थी। उस समय रुजा इग्नातोवा लंदन से लेकर दुबई तक वनक्वॉइन क्रिप्टोकरेंसी पर सेमिनार का आयोजन किया करती थी। अपने हर सेमिनार में वह दावा करती थी कि एक दिन उनका वनक्वॉइन दुनिया की नंबर वन क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वॉइन को भी पीछे छोड़ देगा। दुनिया के कई देशों के लोगों ने उनके सेमिनार से प्रभावित होकर वनक्वॉइन निवेश किया था।

लोग रुजा की बातों से इतने प्रभावित हो गए थे कि उन्होंने इस बात को नजरअंदाज कर दिया कि वनक्वॉइन के पास वह ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी ही नहीं है, जिस पर बिटक्वॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) काम करती है। आपको बता दे रुजा ने वनक्वॉइन की शुरुआत करते समय उसे ब्लॉकचेन से जोड़ने की कोशिश की थी, पर अपने इस प्रयास में वह असफल रही थी। जब वनक्वॉइन के पास ब्लॉकचेन तकनीक नहीं होने की खबर बाजार में फैली तो रुजा अंडरग्राउंड हो गई, तब से लेकर आज तक उसकी कोई खबर नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें