फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bitcoin: क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में छप्परफाड़ बढ़त; 94400 डॉलर के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा भाव, ये है कारण

Thu, 14 Nov 2024 11:54 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bitcoin All Time High: क्रिप्टोकरेंसी की हालिया रैली मजबूत रही है। बिटकॉइन ने अमेरिकी बाजार में लगभग 6% की वृद्धि हासिल की। सिंगापुर में गुरुवार सुबह तक $89,974 फिसलने से पहले यह $93,462 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा।
विज्ञापन
Crypto Currency - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिटकॉइन ने गुरुवार को $93,000 का आंकड़ा पार कर गया। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की जीत के बाद बिटकॉइन लगातार ऊपर की ओर बढ़ते हुए एक नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीदों से भी बिटकॉइन को तेजी मिली है। बिटकॉइन गुरुवार को अपने चरम $93,400 पर पहुंच गया।

विज्ञापन


क्रिप्टोकरेंसी की हालिया रैली मजबूत रही है। बिटकॉइन ने अमेरिकी बाजार में लगभग 6% की वृद्धि हासिल की। सिंगापुर में गुरुवार सुबह तक $89,974 फिसलने से पहले यह $93,462 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। सुबह 9:25 बजे तक यह लगभग $90,077 पर कारोबार करता दिखा। इसके साथ ही, जिससे बिटकॉइन का कुल बाजार पूंजीकरण 1.78 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया।

मुद्रेक्स के सीईओ एदुल पटेल ने बिटकॉइन की तेजी पर टिप्पणी करते हुए कहा, "850 मिलियन डॉलर से अधिक मूल्य के ऑप्शंस 100,000 डॉलर के भाव पर स्थित हैं। ऑप्शंस में रुचि का यह स्तर बिटकॉइन की निरंतर तेजी में मजबूत विश्वास को दर्शाता है। पटेल ने कहा कि बिटकॉइन को $94,200 पर अपना अगले प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है, जबकि $85,500 पर प्रमुख समर्थन मौजूद है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें