फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटका: आईपीओ के बाद जोमैटो का 2021-22 की पहली तिमाही में घाटा बढ़कर 356 करोड़ हुआ

Thu, 12 Aug 2021 08:17 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • जोमैटो का अप्रैल-जून में कुल खर्च 390.7 करोड़ रुपये बढ़कर 1,259.7 करोड़ हुआ
  • घाटे के बावजूद कंपनी का शेयर बुधवार को 9.35 फीसदी उछाल के साथ 136.9 रुपये पर पहुंचा
विज्ञापन
जोमैटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंपर आईपीओ के बाद फूड डिलीवरी मंच जोमैटो का 2021-22 की पहली तिमाही में एकीकृत घाटा बढ़कर 356.2 करोड़ रुपये हो गया। 2020-21 की समान अवधि में कंपनी को 99.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस घाटे के बावजूद कंपनी का शेयर बुधवार को 9.35 फीसदी उछाल के साथ 136.9 रुपये पर पहुंच गया।  

विज्ञापन


जोमैटो ने बताया कि खर्चों में बढ़ोतरी से घाटे में वृद्धि हुई है। अप्रैल-जून में कुल खर्च 390.7 करोड़ रुपये बढ़कर 1,259.7 करोड़ पहुंच गया। हालांकि, इस दौरान परिचालन आय बढ़कर 844.4 करोड़ रुपये पहुंच गई। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 266 करोड़ रुपये रही थी। जोमैटो का आईपीओ अपने इश्यू प्राइज (72-76 रुपये) से 53 फीसदी प्रीमियम (116 रुपये) पर सूचीबद्ध हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें