फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप की जीत से घबरा गए हैं कर्मचारी: नूयी

Thu, 17 Nov 2016 01:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Indira Nooyi
विज्ञापन
पेप्सिको की सीईओ इंद्रा नूयी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की जीत से घबरा गए हैं गैर-श्वेत कर्मचारी। इंद्रा नूयी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी क्लिंटन की हार से उनकी बेटियां, समलैंगिक कामगार, कर्मचारी और गैर-श्वेत बेहद हैरान है।
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद से अमेरिका में ये सभी अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं। ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के सवाल के जवाब में उनका यह बयान सामने आया है। भारत में जन्मीं नूयी डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन की समर्थक है।

उन्होंने कहा कि हिलेरी के हारने से उनकी बेटियां और पेप्सिको के कर्मचारी अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से खासकर गैर-श्वेत कर्मचारी बुरी तरह से डरे हुए हैं। गौरतलब है कि अपने प्रचार के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अगर वो जीतते हैं तो गैर-श्वेत लोगों को देश से बाहर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें