फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने में कमाए 2234 करोड़ रुपए!

Sat, 15 Feb 2014 02:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के सबसे बड़े बैंक भारती स्टेट बैंक (एसबीआई) के मुनाफे में बीती तिमाही 34 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। चालू वित्त वर्ष (2013-14) की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा 2,234.34 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन


पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक ने 3,396 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था। हालांकि बैंक की आय में बीती तिमाही में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछली तिमाही में बैंक की कुल आय सालाना आधार पर 33,992 करोड़ रुपये से बढ़कर 39,061 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

बैंक के मुनाफे में गिरावट की मुख्य वजह फंसे हुए कर्ज की में भारी बढ़ोतरी रही। एसबीआई की गैर निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) पर बैंक की की कुल प्रोविजनिंग पिछली तिमाही में सालाना आधार पर 2,766.18 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,428.59 करोड़ रुपये रही।
विज्ञापन


बैंक का कुल एनपीए अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में 67,799.33 करोड़ रुपये रहा, पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में एनपीए 53,457 करोड़ रुपये था। पिछली तिमाही में बैंक को ब्याज से कुल 12,641 करोड़ रुपये की आय हुई।

मोतीलाल ओसवाल सिक्यूरिटीज लि. के वीपी रिकेश पारिख के मुताबिक एसबीआई के तिमाही वित्तीय नतीजे आशा के अनुरूप ही आए हैं। बैंक को हुआ 22.3 अरब रुपये का कर पश्चात लाभ हमारे आकलन के अनुरूप ही है। एंजल ब्रोकिंग के वीपी रिसर्च-बैंकिंग वैभव अग्रवाल के मुताबिक एसबीआई के तिमाही नतीजे उसके कमजोर प्रदर्शन को दिखाते हैं। संचालन और एसेट क्वालिटी दोनों ही में गिरावट देखने को मिली है।

एमसीएक्स की कुल आय में गिरावट
कमोडिटी वायदा एक्सचेंज एमसीएक्स ने 31 दिसंबर, 2013 को समाप्त हुए नौ महीनों में 342.95 करोड़ रुपये की कुल आय दर्शाया है जो गत 31 दिसंबर 2012 की समान अवधि के 475.67 करोड़ रुपये से 28 प्रतिशत कम है।
एक्सचेंज का ईबीटा 31 दिसंबर, 2013 को समाप्त नौ महीनों में 170.24 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 109 करोड़ रुपये रहा।

जबकि इन नौ महीनों के दौरान ईबीटा मार्जिन 50 प्रतिशत और शुद्ध लाभ मार्जिन 32 प्रतिशत रहा। एमसीएक्स की 31 दिसंबर 2013 को समाप्त हुई तिमाही में कुल आय भी गत 31 दिसंबर 2012 की तिमाही के 162.78 करोड़ रुपये से 51 प्रतिशत घटकर 79.59 करोड़ रुपये रहा है। इस तिमाही में भी ईबीटा 35.83 करोड़ रुपए रही। इस तिमाही में शु्द्ध लाभ 21.83 करोड़ रुपये रहा।

सेल का मुनाफा 10% बढ़कर 533 करोड़
इस्पात बनाने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के मुनाफे में चालू वित्त वर्ष (2013-14) की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में 10 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

कंपनी को बीती तिमाही में 533 करोड़ रुपये का कर पश्चात लाभ हुआ। पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी को 484 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। बीती तिमाही में कंपनी का टर्नओवर भी 8 फसदी बढ़कर 11,801 करोड़ रुपये के मुकाबले 12,716 करोड़ रुपये रहा।

तिमाही में कंपनी का पूंजीगत व्यय रुपये 30 फीसदी बढ़कर 2,774 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सेल के निदेशक मंडल ने अपने शेयरधारकों के लिए चुकता पूंजी का 20.2 फीसदी अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें