देश की प्रमुख आईटी कंपनी विप्रो ने मंगलवार को अपने दूसरे तिमाही के नतीजों की घोषणा की। कंपनी को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में मुनाफा 36 फीसदी बढ़ गया। कंपनी को साल दर साल के आधार पर शुद्ध मुनाफा 2561.30 करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 1885.70 करोड़ रुपये था। कंपनी का कंसोलीडेटेड मुनाफा पिछली तिमाही के 2390 करोड़ रुपये से बढ़कर 2550 करोड़ रुपये रहा है।
कंपनी के आईटी सर्विसेस का एबिट 0.1 फीसदी घटकर 2650.7 करोड़ रुपये रहा है जबकि पिछली तिमाही में इसका एबिट 2652.1.4 करोड़ रुपये रहा था। वहीं आईटी सर्विसेस का एबिट मार्जिन 18.1 फीसदी रहा है जबकि पिछली तिमाही में आईटी सर्विसेस का एबिट मार्जिन 18.5 फीसदी रहा था।
आईटी सर्विसेस की डॉलर में आय 0.5 फीसदी बढ़कर 204.89 करोड़ डॉलर रही, जबकि पिछली तिमाही में आईटी सर्विसेस की डॉलर में आय 203.88 करोड़ डॉलर रही थी।