फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं एशिया से सबसे रईस इंसान, देखिए उनकी लग्जरी लाइफ

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन के सबसे बड़े प्रॉपर्टी डेवलपर डालियन वांडा ग्रुप कॉरपोरेशन लिमिटेड के फाउंडर वांग जिआनलिन एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। वहीं अलीबाबा के फाउंडर जैक मा और हचिसन वैम्पोओ के ली का-शिंग पीछे हो गए हैं।
विज्ञापन


ब्लूमबर्ग की रैंकिंग के अनुसार इनकी कुल संपत्ति 2 लाख 40 हजार करोड़ रुपए है। दरअसल, मंगलवार को इनकी कंपनी डालियन वांडा कमर्शियल प्रॉपर्टीज के शेयरों में 0.46 प्रतिशत का उछाल आया, जिसकी वजह से जिआनलिन सबसे अमीर व्यक्ति हो गए।

वहीं अगर पूरी दुनिया की लिस्ट के बारे में बात की जाए तो वांग दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 10वें पायदान पर आ गए हैं। आपको बता दें कि अलीबाबा के ग्रुप चेयरमैन जैक मा की संपत्ति 2 लाख 14 हजार करोड़ रुपए है और वे एशिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 लग्जरी होटल और 68 सिनेमाघर

डालियन वांडा ग्रुप में रिटेल बैंक, मीडिया आउटलेट, टूरिज्म, डिपार्टमेंट स्टोर, लग्जरी होटल आदि हैं। साथ ही, वे चाइना टाइम्स मीडिया कंपनी के भी मालिक हैं।

वांग की कंपनी के पास 9.03 मिलियन स्क्वायर मीटर की इन्वेस्टमेंट प्रॉपर्टी, 58 वांडा शॉपिंग प्लाजा, 15 लग्जरी होटल, 68 सिनेमाघर, 57 डिपार्टमेंटल स्टोर और 54 कराओके सेंटर हैं।

वांग का जन्म 24 अक्टूबर 1954 को दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत की चांग्सी काउंटी में हुआ था। 1989 में वह शीगैंग रेसिडेंशियल डेवलपमेंट के जनरल मैनेजर बन गए। 1992 में वांग ने डालियन वांडा ग्रुप के जनरल मैनेजर की कमान संभाली और 1993 में कंपनी के सीईओ बन गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें