रिटेल की दुनिया में फ्यूचर
समूह और भारती का रिटेल कारोबार मिलकर एक हो जाएगा। दोनों समूहों ने अपने
रिटेल कारोबार का आपस में विलय करने की घोषणा की है।
भारती ग्रुप के रिटेल आउटलेट ईजीडे के नाम से हैं। वहीं दूसरी ओर, फ्यूचर ग्रुप के आउटलेट बिग बाजार, फूड बाजार, होम टाउन, ईजोन, एफबीबी और फूडहॉल के नाम से हैं।
भारती ग्रुप के फ्यूचर ग्रुप के साथ विलय होने के बाद अब न केवल कंपनियों का फायदा होगा, बल्कि इन स्टोर के ग्राहकों को भी फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं इन फायदों के बारे में-
- बिग बाजार के ईजी डे के साथ विलय के बाद मार्केटिंग की लागत घटने की संभावना है, जिसका लाभ उपभोक्ताओं को भी मिलेगा। प्रोडक्ट की लागत घटने से कीमतों में भी हल्की गिरावट आ सकती है।
- इस विलय के बाद बनी नई कंपनी के पास अधिक फंड हो जाएगा, जिससे कि वह होल सेल में सामान बेचने वाली कंपनियों से अधिक मोलभाव कर सकेंगी। इससे भी नए डिस्काउंट और ऑफर मिल सकते हैं।
- साथ मिलने के बाद कंपनी नए स्टोर भी खोल सकेगी, जिससे कंपनी को बहुत से नए ग्राहक मिलेंगे। इससे कई ऐसे लोगों तक भी इस स्टोर की पहुंच हो जाएगी, जो इन स्टोर की उपलब्धता न होने की वजह से सामान नहीं खरीद पा रहे थे।