दुनिया की दिग्गज कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन ने माना है कि उसने खामियों वाली बात छिपाकर प्रदूषण मानकों पर खरी न उतरने वालीं करीब एक करोड़ 10 लाख कारें बेचीं।
कंपनी ने खुलासा किया है कि दुनिया भर में उसकी एक करोड़ 10 लाख कारें प्रभावित हो सकती हैं। इन कारों की कुल कीमत फॉक्सवैगन के कुल कारोबार की करीब एक तिहाई है। फॉक्सवैगन पर आरोप है कि उसने प्रदूषण जांच को चकमा देने वाला सॉफ्टवेयर लगाकर ये कारें बेचीं।
प्रदूषण जांच के दौरान यह सॉफ्टवेयर उत्सर्जन में कमी ला देता था लेकिन जांच पूरी होने के बाद उत्सर्जन बढ़ जाता था। अमेरिका में ही कंपनी ने करीब पांच लाख डीजल कारें इस सॉफ्टवेयर के साथ बेची हैं।