फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किंग खान पर भारी पड़े विराट कोहली, छीना नंबर वन का ताज

Sat, 10 Mar 2018 09:50 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
virat kohli
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान को पछाड़ते हुए नंबर एक की पोजिशन हासिल कर ली है। केवल ब्रांड प्रमोशन करने के मामले में विराट कोहली शाहरुख समेत अन्य बॉलीवुड एक्टर्स  को काफी पीछे छोड़ दिया है। 

विज्ञापन


144 मिलियन डॉलर के पार हुई ब्रांड वैल्यू
विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू 144 मिलियन डॉलर के पार चली गई है। ऐप बेस्ड टैक्सी सर्विस उबर के ब्रांड अंबेसडर बन जाने के बाद कोहली की ब्रांडिंग से होने वाली रोजाना की कमाई 5 करोड़ रुपये के पार चली गई है। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट का कप्तान बनने के बाद कोहली केवल ब्रांडिंग से रोजाना 4 करोड़ रुपये कमाते थे। 

इन फिल्मी स्टार्स की यह है कमाई
कोहली के बाद शाहरुख खान 106 मिलियन डॉलर, दीपिका पादुकोण 93 मिलियन डॉलर, अक्षय कुमार 47 मिलियन डॉलर और रणवीर सिंह 42 मिलियन डॉलर कमाते हैं। यह स्टार्स भी विराट से काफी पीछे चल रहे हैं। 
विज्ञापन


17 ब्रांड्स के हैं अंबेसडर 
विराट कोहली फिलहाल 17 ब्रांड्स के अंबेसडर हैं जिनमें ऑडी, मान्यवर, एमआरएफ टायर, बूस्ट हेल्थ ड्रिंक, जियोनी मोबाइल फोन शामिल हैं। कोहली फिलहाल पंजाब नेशनल बैंक के भी ब्रांड अंबेसडर हैं, जिससे वो इस वित्त वर्ष के बाद से नाता तोड़ देंगे। कोहली के इंस्टाग्राम पर 17 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें