फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील दुग्गल बने वेदांता के अंतरिम CEO, श्रीनिवासन वेंकटकृष्णन ने दिया इस्तीफा

Sat, 28 Mar 2020 03:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
वेदांता प्लांट (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

वेदांता लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्रीनिवासन वेंकटकृष्णन ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया है। इस संदर्भ में कंपनी ने बयान में बताया कि यह इस्तीफा पांच अप्रैल से प्रभावी होगा। 

विज्ञापन


31 अगस्त 2018 को हुई थी नियुक्ति
कंपनी ने कहा कि, ‘‘कंपनी के निदेशक मंडल ने 27 मार्च 2020 को हुई बैठक में वेंकटकृष्णन द्वारा पूर्णकालिक निदेशक एवं सीईओ पद से व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा देने का संज्ञान लिया।’’ कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी थी। 31 अगस्त 2018 को वेंकटकृष्णन वेदांता के  मुख्य कार्यकारी अधिकारी बने थे। उन्होंने कंपनी के अंतरिम सीईओ कुलदीप कौरा का स्थान लिया था।

सुनील दुग्गल संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी
आगे कंपनी ने कहा कि उसकी अनुषंगी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के सीईओ सुनील दुग्गल छह अप्रैल से वेदांता लिमिटेड के सीईओ की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे। कंपनी ने अनिल अग्रवाल को अतिरिक्त गैर-कार्यकारी निदेशक एवं निदेशक मंडल के चेयरमैन पद पर नियुक्त किए जाने की भी घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीन अग्रवाल पुन: नियुक्त हुए वाइस चेयरमैन
सुनील दुग्गल की नियुक्ति शनिवार से प्रभावी हो गई है। इनके अतिरिक्त नवीन अग्रवाल को निदेशक मंडल के वाइस चेयरमैन पद पर पुन: नियुक्त किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें