फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेट एयरवेज को खरीदने के लिए लगी दो बोलियां : एसबीआई चेयरमैन

Fri, 10 May 2019 05:59 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

जेट एयरवेज को खरीदने के लिए  फिलहाल दो बोलीदारों ने बोली लगाई है। वहीं शुक्रवार शाम तक एक अन्य बोली भी लग सकती है। एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि इसके बाद बैंकों की तरफ से प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 

नहीं बताया नाम

रजनीश कुमार ने हालांकि अभी तक बोली लगाने वाली कंपनियों का नाम उजागर नहीं किया है। कुमार ने कहा कि जिन चार कंपनियों ने अप्रैल में अपनी निविदाएं जमा की थी उसमें से एक कंपनी भी आगे आकर के बोली लगा सकती है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि जेट को खरीदने के लिए एतिहाद एयरवेज, नेशनल इंवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड, टीपीजी कैपिटल और इंडिगो पार्टनर्स ने निविदाएं जमा की थीं। सभी निविदाकर्ता जेट एयरवेज के 75 फीसदी शेयर खरीदने के लिए बोली लगा सकते हैं। 

यह बनाए हैं नियम

एसबीआई की अगुवाई वाले बैंकों के कंशोर्सियम ने जो नियम बनाए हैं उसके तहत निविदाकर्ता के पास कम से कम एक हजार करोड़ रुपये की नेटवर्थ होनी चाहिए। इसके अलावा तीन साल का विमानन क्षेत्र में काम करने का अनुभव भी होना चाहिए। 

वहीं वित्तीय निवेशकों के पास कम से कम दो हजार करोड़ रुपये का असेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम)  या फिर एक हजार रुपये भारतीय कंपनी में निवेश करने के लिए होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें