फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद परिचालन शुरू होने पर उड़ान में नहीं मिलेंगी ये सुविधाएं: विस्तारा

Thu, 30 Apr 2020 04:38 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
विस्तारा एयरलाइंस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

निजी विमानन कंपनी विस्तारा ने उड़ान के दौरान दी जाने वाली सेवाओं में अस्थाई रूप से कुछ बदलाव किए हैं। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि लॉकडाउन के बाद परिचालन शुरू होने पर उड़ान के दौरान शारीरिक संपर्क वाले बिंदुओं को 80 फीसदी तक कम करने के लिए उसने बदलाव किए हैं। 

विज्ञापन


कम होंगे खाने के विकल्प
कंपनी ने एक बयान में कहा कि लॉकडाउन के बाद परिचालन शुरू होने पर यात्रियों और चालक दल के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के लिए लिए वह खाने के विकल्पों को कम करेगी। विमान के भीतर उत्पादों की बिक्री, स्वागत पर दिए जाने वाले पेय, गर्म खाने और गर्म पेय की सेवा बंद करेगी। 

बिजनेस व प्रीमियम इकोनॉमी श्रेणी के लिए होंगे ये बदलाव
इसके अलावा बिजनेस श्रेणी और प्रीमियम इकोनॉमी श्रेणी में स्टारबक्स कॉफी और तुर्की तौलिए नहीं दिए जाएंगे। यात्रियों को गिलास में पानी देने के बजाय सभी उड़ानों के दौरान 200 मिलीलीटर पानी की बोतल दी जाएगी। 
विज्ञापन


प्रीमियम इकोनॉमी व इकोनॉमी श्रेणी के लिए भी हुए बदलाव
इसके अलावा प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी श्रेणी की सीटों पर सिर्फ ठंडे पेय उपलब्ध कराए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी यात्री सेवाओं की समीक्षा की जाएगी। 

लॉकडाउन के बाद परिचालन शुरू होने की उम्मीद
कोरोना वायरस के प्रकोप को फैलने से रोकने के लिए देश में 25 मार्च से लॉकडाउन जारी है। इस दौरान वाणिज्यिक उड़ानों के परिचालन पर रोक है। राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन तीन मई को समाप्त हो रहा है, उसके बाद सीमित स्तर पर उड़ानों का परिचालन शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।

यात्रियों की संख्या में 30 फीसदी की कटौती संभव
हाल ही में केयर रेटिंग्स ने कहा था कि कोरोना वायरस महामारी के चलते चालू वित्त वर्ष के दौरान विमान यात्रियों के आवागमन में 30 फीसदी तक कमी आ सकती है, जबकि इससे पहले उसका अनुमान था कि ये आंकड़ा 20 से 25 फीसदी के बीच रहेगा। 

महंगी होगी हवाई यात्रा
इसके साथ ही रेटिंग एजेंसी ने यह अनुमान भी लगाया था कि सामाजिक दूरी के नियमों के चलते हवाई यात्रा महंगी होगी। देश में लॉकडाउन के चलते सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों को 25 मार्च से तीन मई तक निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें