फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल ड्रॉपः ट्राई के टेस्ट में फेल हुईं टेलीकॉम कंपनियां

Thu, 02 Jun 2016 05:38 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आरकॉम व वोडाफोन को छोड़ अन्य सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स कॉल ड्रॉप के बेंचमार्क को हासिल करने में असफल रहे हैं। हाल ही में भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने दिल्ली में मोबाइल की गुणवत्ता सेवा जानने के लिए परीक्षण कराया था।
विज्ञापन


ट्राई के मुताबिक सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स का प्रदर्शन कॉल ड्राप दर के तय मानक से नीचे चल रहा है और पिछले परीक्षण के मुकाबले उनकी गुणवत्ता में और गिरावट आई है। 

ट्राई ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स पर किए जाने वाले परीक्षण के परिणाम को घोषित करने के लिए वेबसाइट लांच किया है। यह परीक्षण 3-6 मई के बीच में किया गया था। परीक्षण में ट्राई ने पाया कि एयरसेल अन्य टेलीकॉम आपरेटर्स के मुकाबले उच्च स्तर पर रेडियो लिंक टाइम आउट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहा है। 
विज्ञापन


ट्राई के मुताबिक ट्राई दूरसंचार विभाग को ट्राई कानून में संशोधन के लिए लिखेगा ताकि ट्राई को टेलीकॉम ऑपरेटर्स पर जुर्माना लगाने का अधिकार मिल सके।  हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने अपने फैसले में कहा था कि ट्राई को कॉल ड्रॉप के मामले में टेलीकॉम ऑपरेटर्स पर जुर्माना करने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


ट्राई ने कॉल संबंधी शिकायत के लिए ऐप लांच किया है। इससे उपभोक्ताओं को अपनी शिकायत दर्ज कराने में मदद मिलेगी और 0 निवारण में भी तेजी आएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें