फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: 2600 करोड़ का बोनस देगी ये कंपनी

Thu, 16 Apr 2015 05:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) ने अपने कर्मचारियों को 2628 करोड़ रुपए का बोनस देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


टीसीएस ने कहा है कि जो भी कर्मचारी कंपनी में कम से कम एक साल से काम कर रहा है उसे बोनस दिया जाएगा। आपको बता दें कि टीसीएस में करीब 3,19,000 कर्मचारी काम कर रहे हैं।

टीसीएस 2004 में शेयर मार्केट में लिस्ट हुई थी। आज के समय में मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से यह कंपनी बहुत ही बड़ी कंपनी है।
विज्ञापन

कैसे होगा बोनस का कैल्कुलेशन

हर कर्मचारी को बोनस के रूप में 1 हफ्ते की सैलरी के बराबर राशि दी जाएगी। इसी तरह से जो कर्मचारी जितने साल से काम कर रहा है, उसे हर साल के लिए 1 हफ्ते की सैलरी के बराबर राशि मिलेगी।

टीसीएस के सीईओ एन चंद्रशेखरन ने एक बयान में कहा है कि कर्मचारियों को यह खास तोहफा उनके शानदार काम के लिए दिया जा रहा है, जो भविष्य में भी उन्हें अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें