फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्त्री को बोर्ड से हटाने के लिए टीसीएस ने बुलाई EGM

Tue, 22 Nov 2016 09:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सायरस
विज्ञापन
टाटा सन्स ने बर्खास्त चेयरमैन सायरस मिस्त्री के खिलाफ अपना अभियान और तेज कर दिया है। टाटा सन्स ने टीसीएस से कहा है कि वह सायरस मिस्त्री को अपने बोर्ड से हटा दें, क्योंकि उन्होंने कंपनी को काफी नुकसान पहुंचाया है। जबकि समूह की एक और कंपनी आईएचसीएल ने मिस्त्री को बोर्ड से हटाने के लिए शेयरधारकों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन


टाटा कंस्लटेंसी सर्विसेज ने शेयरधारकों की ईजीएम के लिए नोटिस जारी करते हुए कहा कि टाटा सन्स के निर्देश पर सायरस मिस्त्री को कंपनी के बोर्ड से हटाने के लिए यह बुलाई गई है। कंपनी के मुख्य प्रमोटर टाटा सन्स ने कहा है मिस्त्री ने इसका विश्वास खो दिया है।

शेयरधारकों को भेजे नोटिस में कहा गया है कि टाटा सन्स के चेयरमैन के पद से बर्खास्त किए जाने के बाद मिस्त्री ने कई तथ्यहीन आरोप लगाए। इससे न सिर्फ टाटा सन्स और इसके निदेशक मंडल बल्कि पूरे समूह पर कलंक लगा। आखिरकार टीसीएस भी तो टाटा समूह की ही कंपनी है। समूह की एक और कंपनी आईएचसीएल ने भी अपने निदेशक मंडल से मिस्त्री को बर्खास्त करने के लिए 20 दिसंबर को बैठक बुलाई है। टाटा सन्स की आईएचसीएल में 28.01 फीसदी हिस्सेदारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें