टाटा स्टील ने ब्रिटेन के बिजनेस को बेचने का काम शुरू कर दिया है। कंपनी ने अपने बिजनेस की लॉन्ग प्रोडक्ट्स नाम की एक यूनिट को महज 1 पाउंड (करीब 95 रुपए) में ग्रेबुल नाम की निवेश फर्म को बेच दिया है।
दोनों कंपनियों के बीच यह सौदा सोमवार को हुआ है। आपको बता दें कि लॉन्ग प्रोडक्ट कंपनी के कारोबार में करीब 4,400 कर्मचारी ब्रिटेन और 400 कर्मचारी ब्रिटेन में काम करते हैं। इस कंपनी में रेलवे और कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र के लिए स्टील बनाती है।
ग्रेबुल के साथ हुई इस डील में कपंनी की कई संपत्तियां शामिल हैं, जिसमें स्कनथोर्प की यूनिट, उत्तरी फ्रांस की मिलें, वर्किंगटन स्थित इंजीनियरिंग वर्कशॉप और यॉर्क में स्थित डिजाइन कंसल्टेंसी यूनिट शामिल है।