फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगुआर-लैंड रोवर में हिस्सेदारी बेचने को तैयार टाटा समूह, BMW और Geely से शुरू की बातचीत!

Tue, 12 Nov 2019 01:38 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
टाटा समूह जल्द ही अपनी लग्जरी कार कंपनी जगुआर-लैंड रोवर (जेएलआर) में हिस्सेदारी को घटा देगा। हिस्सेदारी को बेचने के लिए उसने जर्मन कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू और चीन की कंपनी जिली से बातचीत शुरू कर दी है। गौरतलब है कि टाटा समूह को ब्रिटेन स्थित जगुआर और लैंड रोवर (जेएलआर) में लगातार घाटा हो रहा है। 

ताकि खर्चों में हो कमी

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, टाटा समूह इन दोनों कंपनियों के खर्चों में कमी करना चाहता है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों पर भारी निवेश होने की वजह से वो ऐसा कर रहा है। हालांकि अभी बातचीत शुरुआती दौर में है, जिसके बारे में फैसला लेने में वक्त लग सकता है। जिली ने कहा है कि टाटा या फिर जेएलआर से इस बारे में किसी तरह की कोई बातचीत नहीं हुई है। 

कंपनी को हुआ 390 करोड़ डॉलर का नुकसान

टाटा समूह को इन दोनों कंपनियों का परिचालन करने से  2789 लाख करोड़ रुपये (390 करोड़ डॉलर) का नुकसान हुआ है। चीनी कंपनी से अगर करार होता है तो फिर जेएलआर को फायदा होने की संभावना है। अगर बीएमडब्ल्यू से बातचीत सफल होती है तो फिर कंपनी को इंजन को विकसित करने एवं इलेक्ट्रिक गाड़ियों के निर्माण में आसानी होगी। 
विज्ञापन


जगुआर लैंड रोवर का घाटा इस साल की पहली तिमाही में 39.5 करोड़ पाउंड (34 अरब रुपये) हो गया है। कंपनी ने खर्चों को कम करने के लिए विश्व भर में जेएलआर के 4500 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता भी दिखाया है। कंपनी ने इसी साल जेएलआर में करीब 2.5 बिलियन पाउंड का निवेश किया था। कंपनी ने कहा है कि इस बड़े घाटे से इस वित्त वर्ष में उसकी कमाई पर असर पड़ेगा और यह नकारात्मक हो सकता है। 
विज्ञापन


टाटा मोटर्स की स्वामित्व वाली इस कंपनी में ब्रिटेन में 40 हजार से अधिक लोग काम करते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें