गूगल इंडिया ने शुक्रवार को स्टार व डिज्नी इंडिया के प्रबंध निदेशक संजय गुप्ता को नया कंट्री मैनेजर नियुक्त किया है। संजय गुप्ता को इंडस्ट्री में तीन दशकों का अनुभव है। अगले साल की शुरुआत में अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
गूगल ने कहा है कि गुप्ता देश में इंटरनेट इकोसिस्टम को मजबूत करने और कंपनी का बिजनेस बढ़ाने के लिए काम करेंगे। गुप्ता मुंबई में रहते हुए गूगल के गुरुग्राम, हैदराबाद और बंगलूरू में मौजूद टीमों के साथ मिलकर के काम करेंगे।
स्टार को बनाया सबसे बड़ी मीडिया कंपनी
संजय गुप्ता ने स्टार को भारत में सबसे बड़ी मीडिया कंपनी बनाने में महत्वपूर्म भूमिका निभाई। साथ ही हॉटस्टार को बहुचर्चित करने में इनका अहम रोल माना जाता है। इसके अलावा उन्होंने स्टार में रहकर प्रो कबड्डी लीग और इंडियन सुपर लीग के अधिगृहण और लॉन्चिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्टार इंडिया से पहले गुप्ता हिंदुस्तान यूनिलीवर और एयरटेल में काम कर चुके हैं।
संजय गुप्ता ने कहा कि वो इस नियुक्ति से बहुत खुश हैं। यह भारत की कुछ अनोखी चुनौतियों को हल करने और इंटरनेट को लोगों और समुदायों क लिए आर्थिक विकास का इंजन बनने के लिए बेहतर मौका है। गूगल की शानदार टीम को ज्वाइन करने और इंडिया की डिजिटल यात्रा में सहयोग देने के लिए आगे के काम को लेकर खुश हूं।