जेट एयरवेज के बंद होने से सबसे बड़ा फायदा स्पाइसजेट को हुआ है। एयरलाइन कंपनी को वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मुनाफे के साथ ही आय में भी बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने शुक्रवार को जारी किए अपने परिणामों की घोषणा करते हुए कहा कि उसे पहली तिमाही में 262.9 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है जबकि वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में कंपनी को 35.6 करो़ड़ रुपये का घाटा हुआ था।
आय में 35 फीसदी बढ़ोतरी
पहली तिमाही में कंपनी की आय 35.2 फीसदी बढ़कर 3,002.8 करोड़ रुपये हो गई। वहीं पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की आय 2,221.6 करोड़ रुपये रही थी। सालाना आधार पर पहली तिमाही में कंपनी का एबिटडा 81.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 620.8 करोड़ रुपये रहा है, जबकि कंपनी की एबिटडा मार्जिन 3.7 फीसदी से बढ़कर 20.7 फीसदी पर रहा है।