फोर्टिस हैल्थकेयर के कार्यकारी वाइस चेयरमैन शिविंदर मोहन सिंह अपना पद छोड़कर अध्यात्मिक और दार्शनिक संस्था राधास्वामी सत्संग ब्यास में शामिल हो रहे हैं।
कंपनी के एक वक्तव्य के मुताबिक, कंपनी के सह संस्थापक सिंह एक जनवरी 2016 से कंपनी के गैर कार्यकारी उपाध्यक्ष बन जाएंगे समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक कंपनी छोड़ते हुए शिविंदर सिंह ने कहा, "फोर्टिस की स्थापना और इसका संचालन करने में करीब दो दशक बिताने के बाद लोगों की जिंदगी बचाने और उन्हें संपन्न बनाने का हमारा मिशन अब मेरी जिंदगी का अभिन्न अंग बन गया है।"
"वक्त के साथ साथ इस मिशन ने मुझे समाज की सीधी सेवा करने के लिए प्रेरित किया ताकि जो मैंने कमाया है उसका कुछ अंश मैं समाज को लौटा सकूं।"