फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश अंबानी नहीं रहे सबसे अमीर भारतीय

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों में उनके प्रमोटर की हिस्सेदारी देखी जाए तो टीओआई में छपी एक खबर के मुताबिक सन फार्मा कंपनी के मालिक 59 वर्षीय दिलीप सांघवी ने अमीर होने के मामले में मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन


गुरुवार को बंद हुए शेयर मार्केट के अनुसार गुजरात में जन्मे और कोलकाता से पढ़े शांघवी की उनके ग्रुप की 3 कंपनियों सन फार्मा, सन फार्मा एडवांस रिसर्च और रैनबैक्सी लैब्स में प्रमोटर हिस्सेदारी 63 प्रतिशत है, जिसकी कीमत वैल्यू 1.46 लाख  करोड़ रुपए निकलती है।

वहीं दूसरी ओर रिलायंस के मुकेश अंबानी की उनकी दो लिस्टेड कंपनियों रिलायंस इंडिया लिमिटेड और रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर में कुल प्रमोटर होल्डिंग 45 प्रतिशत है, जिसकी कुल कीमत 1.32 लाख करोड़ रुपए निकलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लूमबर्ग ने बनाया मुकेश को नंबर-1

अगर इस वैल्युएशन में शांघवी की तरफ से सुजलॉन में खरीदने जा रहे 20 प्रतिशत स्टेक को भी जोड़ लिया जाए तो वे 1.48 लाख करोड़ रुपए के मालिक हो जाएंगे।

वहीं दूसरी ओर ब्लूमबर्ग के बिलियनेर इंडेक्स के अनुसार रिलायंस इंडिया लिमिटेड के मालिक मुकेश अंबानी अभी भी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जबकि पूरी दुनिया में 33 वें नंबर पर आते हैं।

ब्लूमबर्ग के अनुसार मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 1,363 अरब रुपए है, जबकि शांघवी की संपत्ति 1,226 अरब रुपए है। इसी के साथ शांघवी पूरी दुनिया में 39 वें नंबर पर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें