फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Q4 Results: एसबीआई को चौथी तिमाही में 41 फीसदी मुनाफा, ब्याज से होने वाली आय भी बढ़ी

Fri, 13 May 2022 05:11 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

SBI Q4 Results Profit Jump By 41 Percent: 31 मार्च का समाप्त हुए तिमाही में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को सालाना आधार पर 41 फीसदी 9113.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में एसबीआई को 6,450.75 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। 
 
विज्ञापन
एसबीआई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी चौथी तिमाही के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए। परिणामों को देखें तो बैंक को 31 मार्च का समाप्त हुए तिमाही में सालाना आधार पर 41 फीसदी 9113.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में एसबीआई को 6,450.75 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। 

विज्ञापन


नतीजों के मुताबिक, एसबीआई की इस तिमाही में ब्याज से होने वाली आय सालाना आधार पर 15.3 फीसदी बढ़ी है और यह 31,198 करोड़ रुपये रही। बीते साल की समान तिमाही में यह 27,067 करोड़ रुपये रही थी। चौथी तिमाही के नतीजों का एलान करते हुए बैंक के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2022 के लिए निवेशकों को 7.10 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने की भी घोषणा की है। डिविडेंट के लिए रिकॉर्ड डेट 26 मई निर्धारित की गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें