बीते कुछ दिनों में, खासतौर से बुधवार-गुरुवार को क्रिप्टो बाजार में जो भूचाल आया, उसका असर शुक्रवार को कम हुआ और ज्यादातर करेंसियों ने जोरदार वापसी की।
Image Credit : सोशल मीडिया
बिटक्वाइन-इथेरियम में उछाल
ताजा आंकड़े देखें तो बिटक्वाइन-इथेरियम में पांच फीसदी की तेजी आई। इसके बाद बिटक्वाइन 24,61,185 रुपये का हो गया। 12 मई को यह10 फीसदी टूटा था।
Image Credit : सोशल मीडिया
अभी भी हाई से 50 फीसदी नीचे
बिटक्वाइन की बात करें तो उसकी कीमत अपने हाई (54.63 लाख रुपये) से अभी भी करीब 50 फीसदी से ज्यादा (24.61 लाख रुपये) नीचे बनी हुई है।
Image Credit : सोशल मीडिया
अन्य करेंसियों में भी तेजी
शुक्रवार को बिनांस में 15%, रिपल में 12%, कार्डानो में 23%, पोल्काडॉट में 21%, शीबा इनु में 18%, डॉजक्वाइन में 13% और लाइटक्वाइन में 11% की तेजी आई है।
Image Credit : सोशल मीडिया
गुरुवार को यह करेंसी 99% टूटी
गुरुवार को क्रिप्टो बाजार में जो कोहराम मचा उसका सबसे ज्यादा असर टेरा क्वाइन पर दिखाई दिया। इसकी कीमत में 99 फीसदी की कमी दर्ज की गई थी।
Image Credit : सोशल मीडिया
एक चौथाई घटी मार्केट वैल्यू
क्रिप्टोकरेंसी में आ रही इस गिरावट से क्रिप्टो कंपनियां बेहाल हैं। आलम यह है कि महज 40 दिन में इन कंपनियों की मार्केट वैल्यू चौथाई से भी कम रह गई है।
Image Credit : सोशल मीडिया
जल्द उबरने की उम्मीद
क्रिप्टो एक्सचेंज यूनोकॉन के सीईओ और को-फाउंडर सात्विक विश्वनाथ का कहना है कि यह गिरावट कुछ ही समय के लिए है। जल्द ही, बाजार इससे उबर जाएगा।
Image Credit : सोशल मीडिया
क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करते समय इन बातों का रखें ध्यान