फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी तिमाही में एसबीआई के मुनाफे में 41.2 फीसदी की हुई बढ़ोतरी

Fri, 31 Jan 2020 03:03 PM IST
अनवर अंसारी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sbi
विज्ञापन

वित्त वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मुनाफा 41.2 फीसदी से बढ़कर 5,583 करोड़ रुपये रहा है जबकि वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 3,955 करोड़ रुपये रहा था। 

विज्ञापन


वित्त वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में एसबाआई की ब्याज आय 22.4 फीसदी से बढ़कर 27,779 करोड़ रुपये रही है जबकि पिछले वर्ष इस तिमाही में बैंक की ब्याज आय 22,691 करोड़ रुपये रही थी। 

तिमाही दर तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में एसबीआई का ग्रॉस एनपीए 7.19 फीसदी से घटकर 6.94 फीसदी पर रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एसबीआई का नेट एनपीए 2.79 फीसदी से घटकर 2.65 फीसदी रहा है। 
विज्ञापन


अगर इसको रुपये में देखें तो तिमाही दर तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में एसबीआई का ग्रॉस एनपीए 1.61 लाख करोड़ रुपये से घटकर 1.59 लाख करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में एसबीआई  का नेट एनपीए 59,939 करोड़ रुपये से घटकर 58,249 करोड़ रुपये रहा है। 

तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में एसबीआई की प्रोविजनिंग 13,139 करोड़ रुपये से घटकर 7,253 करोड़ रुपये रही है जबकि पिछले साल की तीसरी तिमाही में एसबीआई की प्रोविजनिंग 6,006 करोड़ रुपये रही थी। सालाना आधार पर बैंक की लोन ग्रोथ 7.4 फीसदी पर रही है। वहीं, तिमाही आधार पर बैंक की प्रोविजन कवरेज रेशियो 81.2 फीसदी के मुकाबले 81.73 फीसदी पर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें