सहारा प्रमुख सुब्रत राय सहारा ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष सेबी को 300 करोड़ रुपये अतिरिक्त भुगतान की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि इस राशि को बैंक गारंटी के रूप में समायोजित किया जाए।जस्टिस टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने निर्देश दिया कि इस मामले पर अगले सप्ताह सुनवाई होगी।
अदालत में सुब्रत राय के वकील कपिल सिब्बल ने उनकी ओर से कहा, ‘मैं 300 करोड़ रुपये अतिरिक्त भुगतान करने को तैयार हूं लेकिन इस राशि को बैंक गारंटी के रूप में समायोजित किया जाना चाहिए।’
इससे पहले 3 अगस्त को अदालत ने राय की पैरोल को 16 सितंबर तक के लिए इस शर्त पर बढ़ाया था कि उन्हें सेबी के पास 300 करोड़ रुपये जमा कराने होंगे।