फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुचि सोया मामला: सात कंपनियों को गलत तरीके से अर्जित किए गए 5.75 करोड़ लौटाने का आदेश

Sat, 20 Mar 2021 02:08 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आचार्य बालकृष्ण, बाबा रामदेव - फोटो : PTI
विज्ञापन

बाजार नियामक सेबी ने बाबा रामदेव की कंपनी रुचि सोया के शेयरों में हेराफेरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सेबी ने सात कंपनियों को निर्देश दिया कि वे रुचि सोया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में हेराफेरी से हासिल 5.75 करोड़ रुपये के गैरकानूनी लाभ को वापस करें। नियामक ने अपने आदेश में इन कंपनियों को 28 सितंबर 2012 से वास्तविक भुगतान की तिथि तक यह राशि 12 फीसदी ब्याज के साथ जमा करने को कहा है।

विज्ञापन


ये सात कंपनियां निम्नलिखित हैं- 

  • एवेंटिस बायोफीड्स प्राइवेट लिमिटेड (अब इम्मिक्स ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड के साथ शामिल)
  • नविन्या मल्टीट्रेड प्राइवेट लिमिटेड
  • यूनी24 टेक्नो सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड
  • सनमेट ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड
  • श्रेयांस क्रेडिट एंड कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड
  • बैतूल ऑयल्स एंड फीड्स प्राइवेट लिमिटेड
  • बैतूल मिनरल्स एंड कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड 

पिछले साल ये कंपनी दिवालिया हो गई थी और तब दिवालिया बिक्री में पतंजलि ने रुचि सोया को खरीद लिया था। रुचि सोया भारत में मौजूद सबसे बड़ी खाद्य तेल कंपनियों में से एक है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय कंपनी विधि प्राधिकरण (एनसीएलटी) ने कर्जदाता स्टैन्डर्ड चार्टर्ड बैंक तथा डीबीएस बैंक के आवेदन पर रुचि सोया के मामले को ऋण शोधन कार्यवाही के लिए भेजा था। ऋण शोधन कार्यवाही के लिये शैलेन्द्र अजमेरा को समाधान पेशेवर नियुक्त किया गया था। रुचि सोया इंडस्ट्रीज के ऊपर करीब 9300 करोड़ रुपये का बकाया था। कंपनी के निदेशक मंडल की 19 अगस्त 2020 को हुई बैठक में राम भरत को उसी दिन से 17 दिसंबर 2022 तक के लिए प्रबंध निदेशक नियुक्त किया था। 

योग गुरू बाबा रामदेव की अगुवाई वाली पतंजलि समूह ने कर्जदाताओं ने कर्ज में डूबी खाद्य तेल कंपनी रुचि सोया के अधिग्रहण के लिए पतंजलि आयुर्वेद की 4,325 करोड़ रुपये की बोली को मंजूरी दी थी। 

विज्ञापन

मौजूदा समय में कंपनी के 27 करोड़ शेयर करीब यानी करीब 99.03 फीसदी हिस्सेदारी बाबा रामदेव की पतंजलि ग्रुप की 15 कंपनियों के पास है। वहीं सिर्फ 0.97 फीसदी शेयर ही निवेशकों के पास है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें