फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9.50 लाख करोड़ रुपये के पार हुआ रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण, बनी पहली कंपनी

Tue, 19 Nov 2019 02:06 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
reliance industries limited
विज्ञापन

मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण पहली बार 9.5 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया। ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाली यह पहली कंपनी बन गई है। मुंबई शेयर बाजार में मंगलवार को कंपनी का शेयर 3.4 फीसदी चढ़कर 1508 रुपये के स्तर पर चला गया। 

विज्ञापन


वहीं सेंसेक्स में 180 अंकों की मजबूती दोपहर के समय देखने को मिली। इस साल कंपनी का शेयर अभी तक 34 फीसदी का उछाल ले चुका है। कंपनी ने पिछले माह ही नौ लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप हासिल किया था। पिछले हफ्ते कंपनी का बाजार पूंजीकरण 9.30 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर चला गया था। 

इन कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण

पिछले हफ्ते में कई कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में इजाफा देखने को मिला था। शुक्रवार को खत्म हुए कारोबारी सप्ताह में रिलायंस का मार्केट सबसे शीर्ष पर था। कंपनियों का पिछले हफ्ते का बाजार पूंजीकरण इस प्रकार से हैः-

  • टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 1,93,666.73 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 8,16,068.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 15,182.29 करोड़ रुपये बढ़कर 9,31,412.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 
  • एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 12,917.96 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,99,704.93 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
  • कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार पूंजीकरण में 4,355.08 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई, जिसके बाद यह 3,10,012.67 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
  • इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 6,430.30 करोड़ रुपये बढ़कर 3,22,725.86 करोड़ रुपये पर आ गया।
  • एसबीआई की बाजार हैसियत में 5,488.63 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई और यह 2,87,372.49 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। 

 

इन कंपनियों का कम हुआ बाजार पूंजीकरण

  • हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) का बाजार पूंजीकरण 6,277.96 करोड़ रुपये घटकर 4,45,355.96 करोड़ रुपये रह गया। 
  • इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 1,932.77 करोड़ रुपये कम हुआ और यह 3,02,349.51 करोड़ रुपये पर आ गया।
  • आईटीसी को 12,041.92 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और इसका बाजार पूंजीकरण 3,07,990.46 करोड़ रुपये पर आ गया। 
  • वहीं एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में 929.60 करोड़ रुपये की गिरावट आई। यह 3,84,199.95 करोड़ रुपये पर आ गया है।

 

वैल्यूएशन में टॉप-5 कंपनियां

कंपनी मार्केट कैप (रुपये)
रिलायंस इंडस्ट्रीज 9.55 लाख करोड़
टीसीएस  7.91 लाख करोड़
एचडीएफसी बैंक  6.95 लाख करोड़
हिंदुस्तान यूनीलीवर 4.42 लाख करोड़
एचडीएफसी 3.82 लाख करोड़


ई-कॉमर्स और ब्रॉडबैंड बिजनेस की मदद से अगले 24 महीने में कंपनी का मार्केट कैप 200 अरब डॉलर (14.40 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंचने का अनुमान बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच ने अपनी एक रिपोर्ट में व्यक्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें