फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस ने अमेरिका में स्थित शेल गैस परिसंपत्ति में बेची अपनी हिस्सेदारी, 25 करोड़ डॉलर में हुआ सौदा

Thu, 04 Feb 2021 12:43 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रिलायंस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने अमेरिका में स्थित शेल गैस परिसंपत्ति में अपनी हिस्सेदारी नॉर्दर्न ऑयल एंड गैस इंक को 25 करोड़ डॉलर में बेच दी है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि, 'रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस मार्सेलस, एलएलसी (आरएमएलएलसी) ने दक्षिण-पश्चिमी पेंसिल्वेनिया के मार्सेलस शेल प्ले में अपनी परिसंपत्तियों को बेचने के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।'

विज्ञापन


कंपनी ने बताया कि इन परिसंपत्तियों को नॉर्दर्न ऑयल एंड गैस इंक को 25 करोड़ डॉलर नकद और वारंट के बदले बेचा गया है। इस संबंध में दोनों कंपनियों के बीच तीन फरवरी 2021 को एक खरीद और बिक्री समझौता (पीएसए) हुआ।

रिलायंस के शेयर में गिरावट
1,924.00 के स्तर पर खुलने के बाद दोपहर 12.30 बजे रिलायंस का शेयर 5.70 अंक (0.30 फीसदी) की गिरावट के साथ 1924.95 के स्तर पर था। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1930.65 के स्तर पर बंद हुआ था। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 12.64 लाख करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन


पहले की थी इस कंपनी में 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा
इससे पहले मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने खेल प्रबंधन संयुक्त उद्यम में आईएमजी वर्ल्डवाइड एलएलसी की हिस्सेदारी का 52.08 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करने की घोषणा की थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अंतरराष्ट्रीय खेल विपणन एवं प्रबंधन कंपनी आईएमजी वर्ल्डवाइड के साथ 2010 में समान भागीदारी वाला संयुक्त उद्यम बनाया था। यह संयुक्त उद्यम देश में खेल और मनोरंजन के विपणन और प्रबंधन के लिए था। आईएमजी खेल, फैशन, आयोजन और मीडिया क्षेत्र की अग्रणी कंपनी है। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 25 सितंबर 2020 से 20 नवंबर तक अपनी खुदरा इकाई में कुछ विदेशी निवेशकों को 10.09 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर 47,265 करोड़ रुपये जुटाए थे। कंपनी ने 25 सितंबर से रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) में अपनी 10.09 फीसदी हिस्सेदारी निजी इक्विटी कंपनियों सिल्वर लेक पार्टनर, केकेआर, जीआईसी, टीपीजी और जनरल अटलांटिक के साथ-साथ सरकारी संपत्ति कोष मुबाडला, एडीआईए और पीआईएफ को बेची। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें